
On her birthday on 12th November, my wife Veena, who is currently in Singapore, will not be celebrating the occasion with me. However, a special person deserves special wishes and I wish Veena a very happy birthday through this poem, which has come straight from my heart 💔. It reads:
तुम पास रहती हो तो
दिलोदिमाग़ पर छा जाती हो।
तुम दूर जाती हो तो
मेरा दिल और दिमाग़ साथ ले जाती हो।
समझ में नहीं आता तुम्हारा क्या करूँ?
तुम्हें याद करूँ य तुम्हारी याद में मरूँ!
तुम हंसती हो, हंसाती हो,
सारे जहान में ख़ुशियाँ बिखराती हो!
घर में तुम्हीं से रौनक़ है
तुम नहीं तो सब बेरौनक़ है।
जीवन के कितने ही सावन बीत गए,
पर मुझे याद है वो पल अतीत के
जैसी सुंदर तब थीं
उससे कुछ ज़्यादा अब भी !
हमेशा ख़ुशियों में सराबोर रहो
मुम्बई चाहे सिंगापुर रहो!
Happy birthday Veena. Stay happy, healthy, gorgeous, beautiful, petite, innocent and much more!








